Latest
देश के हर जिले से चलेगी Shramik Special Trains, प्रवासी श्रमिकों के लिए बड़ी खबर

लॉकडाउन के कारण अपना घर छोड़ने को मजबूर प्रवासी मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। Indian Railways ने अब देश के हर जिले से श्रमिक स्पेशल ट्रेन (Shramik special trains) चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब किसी भी जिले का कलेक्टर श्रमिकों की लिस्ट लेकर रेलवे से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग कर सकता है। इस तरह सभी जिला कलेक्टरों को अपने जिले से दूसरे स्थानों पर जाना चाह रहे प्रवासी मजदूरों की लिस्ट बनाने को भी कहा गया है। बता दें भारतीय रेल को पिछले 15 दिन में प्रवासी कामगारों को घर पहुंचाने के लिए राज्यों से 1,000 से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिली है।








