Site icon Yashbharat.com

देश के जवानों के बर्थडे को ऐसे खास बनाएगी ITBP

2018 1image 00 32 191275070china ll

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) ने अपने जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके जन्मदिन के मौके पर आधे दिन की छुट्टी देने, केक काटे जाने और वर्दी पहनने से छूट देने का ऐलान किया है। अधिकतर समय घर से बाहर रहने वाले इन जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसी घोषणा की गई है।

पंजाब के पटियाला में तैनात बल की 51वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अब से नोटिस बोर्ड पर उन लोगों के नाम अंकित होंगे

जिनका जन्मदिन है और वरिष्ठ अधिकारी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की मुबारकबाद देंगे। यूनिट में जन्मदिन का समारोह आयोजित किया जाएगा। केक काटने का कार्यक्रम होगा और स्नैक्स भी दिए जाएंगे।

Exit mobile version