देवर के साथ घर जा रही थी नवविवाहिता, हुई अनहोनी

2017 12image 09 31 248753530accident2 ll

इंदौर : शहर में शुक्रवार को खजराना क्षेत्र स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत कंटेनर की चपेट में आने से हो गई। वहीं देर रात एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक नवविवाहिता की मौत का ग्रास बन गई। मामला जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के पलसीकर चौराहा का है। जानकारी के अनुसार  महिला बाइक पर अपने देवर के साथ घर की ओर जा रही थी। उनकी बाइक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस दौरान देवर सड़क के एक किनारे और भाभी सड़क के दूसरे किनारे पर गिर गई। उसके बादवाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

14 02 364433070viv ll

महिला का नाम खुशबू पति भूपेन्द्र भदौरिया निवासी अग्रवाल नगर बताया जा रहा। मृतक महिला खुशबू की कुछ दिन पहले ही इंदौर में पदस्थ ट्राफिक पुलिस में जवान भूपेंद्र के साथ विवाह हुआ था। जूनि इंदौर थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार के अनुसार अभी वाहन की तस्दीक नहीं हो पाई और आस पास के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द वाहन का पता लगा लिया जाएगा।  पुलिस ने मर्ग कायम कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वही ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है

इसे भी पढ़ें-  आयुष्मान योजना को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए हर जिले में गठित हुई 'जिला क्रियान्वयन इकाई'; ई-केवाईसी और डिजिटल रिकॉर्ड से तुरंत होगी पात्रता की जांच, बार-बार दस्तावेज दिखाने का झंझट खत्म

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श