Site icon Yashbharat.com

देर रात लगी आग पर सुबह 6 बजे पाया जा सका काबू

गलगला में फैं सी स्टोर्स में आग से लाखों की क्षति
जबलपुर, मुनप्र। गलगला तिराहे पर बने एक मार्केट में गणेश फैंसी स्टोर्स के नाम से आर्टिफिशियल गैलरी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकान हैं। पांच मंजिला बने इस इमारत से तीसरी मंजिल पर बीती रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक आग भड़क गयी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूपधारण कर लिया जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी। । घटना की सूचना तत्काल नगर निगम को दी गयी। सूचना मिलते ही नगर निगम के दमकल वाहन जब तक मौके पर पहुंचते तब तक आग और फैल चुकी थी बावजूद इसके दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6 बजे आग पर काबू किया। आज सुबह आठ बजे तक धधकती रही और दमकल कर्मी आग फिर से न भड़क जाए इसके लिए पानी का छिड़काव करते रहे। सूत्रों के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है क्योंकि जिस माले में आग लगी थी वहां बड़ी संख्या में प्लास्टिक का सामान भी रखा हुआ था जिसके कारण आग और फैल गयी थी।
दस गाड़ी लगी निगम की और चालीस ट्रिप पानी
फायर ब्रिगेड से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आग को काबू करने में नगर निगम के दस दमकल वाहनों के अलावा जीसीएफ का एक और रांझी दमकलके वाहन भी लगे रहे। करीब चालीस ट्रिप पानी लगने के बाद आग काबू में आयी। लेकिन धुंआ उठता रहा। गणेश फैंसी स्टोर्स के नाम से यह दुकान हितेश चेलानी की बतायी गयी है। घटना की जानकारी लगने पर वे भी मौके पर पहुंच गए थे। फायर ब्रिगेड सूत्रों का कहना था कि जिस स्थान पर यह आग लगी थी वहां निगम के वाहन ले जाना भी मुश्किल था जिसके कारण भी आग को काबू में करने में समय लगा। घटना की जानकारी लगते ही ओमती बेलबाग और कोतवाली थानों का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया था। और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी लग गयी थी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट तो नहीं हुआ किंतु शार्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है।
साल के दूसरे ही दिन हुए इस बड़े अग्रिकांड से लोगों में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था और आसपास रहने वाले रातभर जागते रहे और दमकल के द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू पर नजर रखे थे। जब सुबह करीब पांच बजे आग काबू में आयी तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Exit mobile version