Thursday, May 21, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatestराष्ट्रीय

देखें VIDEO कोलकाता में BJP के रोड शो पर पथराव TMC, कार्यकर्ताओं पर आरोप

कोलकाता। बंगाल में राजनीतिक हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को जिस वक्त सुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं, उसी वक्त भाजपा के बड़े नेता कोलकाता में एक रोड शो कर रहे थे, जिस पर पथराव किया गया।

 

इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। दरअसल, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के गढ़ दक्षिण कोलकाता में केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी, बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में कोलकाता में रोड शो निकाला गया था। इसी दौरान रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया। इससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने भी सड़क पर खड़ी कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की।

भाजपा ने कहा है कि शांतिपूर्ण रोड शो पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही ईंट-पत्थर फेंके हैं। रोड शो पर हुए पथराव के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता नगर निगम के प्रशासक ( फिरहाद हकीम) से जुड़े कुछ लोगों ने हमला किया है। लेकिन, हमारे साथियों ने घुस के मारा। अधिकारी ने कहा कि अब बंगाल में ये सब चीजें नहीं चलेंगी। लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इस दौरान अधिकारी ने आरोप लगाया कि प्रशासक से जुड़े लोग मिनी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम