Site icon Yashbharat.com

देखें वीडियो: एक के बाद एक 13 गैस सिलेंडर में कैसे हुआ धमाका

21 03 2021 cylinder blast in gonda

Up के गोंडा जिले का उमरी बेगमगंज क्षेत्र में रविवार सुबह एक के बाद एक धमाके से दहल उठा। अचानक तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। क्षेत्र की एक दुकान में एक के बाद एक 13 सिलिंडरों में तेज धमाके के साथ विस्‍फोट हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग होती थी। इस दुकान में रखे गए गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया।

अब तक 13 सिलिंडर में धमाका हो चुका है। भीषण धमाके से दुकान की छत उड़ गई। वहीं आसपास की दुकानों को खाली करवा दिया गया है। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम पिछले तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से पास की मोबाइल शॉप भी चपेट में आ गई, वहीं तीन दुकानों में भी सामान का नुकसान हुआ है।

 

Exit mobile version