Site icon YASHBHARAT.COM

देखें मंत्रिमंडल की लिस्ट अमित शाह बने गृहमंत्री, रजानाथ को रक्षा तो निर्मला को वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनके 57 मंत्रियों की कैबिनेट ने गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम में शपथ ग्रहण की। इसके बाद आज इन मंत्रियों को मंत्रालयों का भी बंटवारा कर दिया गया है। इस बंटवारे के बाद अब कैबिनेट के सबसे चमकीला चेहरा माने जा रहे अमित शाह को गृह मंत्रालय दिया गया है वहीं राजनाथ सिंह को गृह की बजाय अब रक्षा मंत्रालय दिया गया है।

पूर्व सरकार में रक्षा मंत्रालय संभाल रही निर्मला सीतारमण को अब वित्त मंत्रालय दिया गया है जबकि एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन के अलावा एटॉमिक एनर्जी विभाग, स्पेस और वो मंत्रालय जो किसी को नहीं दिए जाएंगे उनकी जिम्मेदारी ली है।

पीयूष गोयल को रेलवे मंत्रालय का जिम्मा फिर से सौंपा गया है वहीं नितिन गडकरी को पूर्व की तरह सड़क परिवहन औ जहाजरानी मंत्री बनाया जा सकता है। स्मृति ईरानी को महिला और बाल विकास मंत्रालय दिया गया है।

सदानंद गौड़ा को फर्टिलाइजर और रसायन मंत्री बनाया गया है जबकि रमेश पोखरियाल को मानव संसाधन मंत्रालय दिया गया है। हरसिमरत कौर को पूर्व की तरह ही फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय दिया गया है।

देखिए पूरी लिस्ट किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Exit mobile version