Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

देखें दिवंगत श्रीदेवी के पार्थिव शरीर की तश्वीर

नई दिल्ली: बरसों तक अपने शानदार अभिनय के बल पर करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई पहुंच गया है। पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से सीधे लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकड्स ले जाया जाएगा। इस विमान में उनके परिवार के सदस्य भी सवार थे।
PunjabKesari
अंतिम संस्कार संबंधित जानकारी पर एक नजरः 

  • परिवार ने एक विस्तृत बयान में कहा गया, ‘‘खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर, समूचे कपूर और अय्यप्पन परिवारों की ओर से मीडिया का उसकी संवेदनशीलता तथा भावुक क्षणों में समर्थन करने के लिए धन्यवाद।’’
  • शुभचिंतक सेलेब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, गार्डन नंबर-5, लोखंडवाला परिसर, अंधेरी पश्चिम में सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक अपनी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। मीडिया भी अपना सम्मान व्यक्त कर सकता है, ‘‘बशर्ते, कैमरा, रिकार्डिंग उपकरण आदि संबंधित स्थल से बाहर रखे जाएं।’’
  • खबरों की मानें तो श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से शुरू होगी जो विले पार्ले सेवा समाज शमशान भूमि में जाकर समाप्त होगी। अंतिम संस्कार लगभग 3:30 बजे होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply