Site icon Yashbharat.com

शर्मनाक: कन्या भोज के बहाने नाबालिग को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म

जबलपुर। जबलपुर में नवरात्र में कन्या भोज के बहाने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। करीब एक महीने पहले हुई इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता के मुताबिक इलाके में रहने वाला एक युवक उसे कन्या भोज का झांसा देकर रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान स्थान पर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। बाद में उसके 4 दोस्तों ने बदनाम करने की धमकी देकर ज्यादती की। पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर लिया है। 2 अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

यह है पूरा मामला

गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 8वीं की छात्रा है। नवरात्र में वह दूध लेने के लिए डेयरी पर जा रही थी। इसी दौरान उसे राहुल चक्रवर्ती मिला। उसने किशोरी को कन्या भोज के लिए साथ चलने को कहा। किशोरी आरोपित के झांसे में आ गई और उसके साथ चल पड़ी। आरोप है कि राहुल उसे गड्ढा मोहल्ला स्थित रेलवे पटरी के किनारे ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी ने शोर भी मचाया, लेकिन उसकी चीख ट्रेन की आवाज में दब गई।

इस घटना के तीन दिन बाद हनी चक्रवर्ती किशोरी को मिला। उसने राहुल की घटना का जिक्र करते हुए किशोरी को बदनाम करने की धमकी दी। जिससे किशोरी डर गई। इसका फायदा उठाते हुए हनी भी किशोरी को उसी रेलवे ट्रैक के किनारे ले गया जहां तीन दिन पहले राहुल ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। उसने भी किशोरी से दुष्कर्म किया और भाग निकला। कुछ दिन बाद क्षेत्र के बंटू चक्रवर्ती ने उसे रोटी बनाने के लिए घर बुलाया। बंटू के घर पर कोई नहीं था। बंटू के जबर्दस्ती करने पर किशोरी ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपित ने दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसी तरह प्रमोद और गौरव ने भी किशोरी से ज्यादती की।

 धमकी से चुप रही किशोरी

दुष्कर्म की शिकार किशोरी आरोपितों की धमकी के डर से एक महीने तक चुप रही। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। जहां पता चला कि किशोरी गर्भवती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित कुम्हार मोहल्ला निवासी हनी चक्रवर्ती (18), प्रमोद चक्रवर्ती (27) और गौरव (18) को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल और बंटू चक्रवर्ती अभी फरार हैं।

सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

आरोपितों के खिलाफ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है – इंद्रमणि पटेल, थाना प्रभारी गोरखपुर, जबलपुर

Exit mobile version