दुर्गाष्टमी के दिन कटनी को कोरोना से बड़ी राहत, 525 सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव
coronaviru, corona cases in katni, corona update
कटनी। आज दुर्गाष्टमी के दिन कटनी में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलना कटनी के लिए बड़ी राहत की खबर है।
चहुं और नवरात्र का उत्साह चरम पर दिखा रहा है इस फेस्टिव सीजन में कोरोना श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी चिंता थी लेकिन पूरी नवरात्र कटनी ने कोरोना को मात दी। कटनी के लोगों की कोरोना को लेकर जागरूकता तथा समन्वित पहल को इसका श्रेय दिया जा सकता है पर अभी भी और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर अभी भी ब्रेक लगा हुआ है। कल शाम आईसीएमआर जबलपुर से मिली 151 सेम्पल की रिपोर्ट में सभी सेम्पल नेगेटिव होने के बाद आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 374 सेम्पल के नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है।
इस तरह पांच सौ से ज्यादा सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव होने की खबर से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण को लेकर जरूरी सावधानियां बरतने के लिए कहा है। विभाग का कहना है कि भले ही संक्रमण का असर कम हो गया हो लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।