CoronajabalpurLatest

दुःखद खबर: पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पिताश्री शिवदयाल जी का निधन

आशीष शुक्ला..

जबलपुर (यशभारत) पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया जी के पिताश्री शिवलाल घनघोरिया जी का देहावसान आज दिनांक 22 सितम्बर 2020 को हो गया है।

वे 90 वर्ष के थे विगत 10 दिनों पूर्व कोरोना से संक्रमित हुए थे। कोरोना का गंभीर संक्रमण हो जाने के कारण 10 दिनों से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

हालांकि उन्होनें कोरोना पर तो विजय पा ली लेकिन आज अचानक ह्र्दयगति रुकने से शिवदयाल जी का निधन हो गया।

अंतिम यात्रा निज निवास खटीक मोहल्ला से 11:30 बजे करियापाथर श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।

Back to top button