Site icon Yashbharat.com

दुःखद खबर, नहीं रहे पार्षद मथुरा तिवारी, जबलपुर मेडिकल कालेज में ली अंतिम सांस

wp 1684385848796

कटनी। आज गुरुवार की सुबह एक दुखद खबर मिली, कटनी के डा राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मथुरा तिवारी का लंबी बीमारी के दौरान आज  निधन हो गया। दिवंगत श्री तिवारी की अंतिम यात्रा आज 18 मई को दोपहर 12:30 बजे उनके निज निवास मंगलनगर से आयुध निर्माणी स्थित पूर्वी क्षेत्र मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

मथुरा तिवारी एडवोकेट का लंबी बीमारी के दौरान आज सुबह निधन हो गया है । यह आकस्मिक घटना भाजपा ही नहीं पूरे अधिवक्ता समाज और नगर निगम परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति के समान है। वर्ष 2003 में मथुरा तिवारी जी युवा कांग्रेस कटनी के जिलाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद भाजपा में रहते हुए एल्डरमैन और वर्तमान में अभी पिछले वर्ष 2022 में सम्पन्न स्थानीय नगर निकाय चुनाव में डा0राजेंद्र प्रसाद वार्ड से पार्षद भी निर्वाचित हुए। इससे पूर्व जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सचिव पद पर भी विजयी हुए। मिलनसारिता, कर्तव्यनिष्ठ, खुशमिजाज मथुरा तिवारी जी पिछले कुछ माह से लगातार स्वास्थ्य को लेकर संघर्षरत् रहते हुए उपचार के दौरान जबलपुर में अंतिम सांस ली। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ‘टण्डन’ ने भाजपा परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Exit mobile version