अंतराष्ट्रीय

दिल को छू लेने वाली बुजुर्ग लुंग डेचा की कहानी सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

थाईलैंड। आमतौर पर किसी के कपड़ों से अंदाजा लगा लेते हैं कि वह कैसा होगा लेकिन हर बार यह सोच सही साबित हो, जरूरी नहीं। कुछ ऐसा ही मामला थाईलैंड के एक शख्स को लेकर सामने आया जिसमें लोगों ने उसके पहनावे को देखकर ‘भिखारी’ समझ लिया था।

थाइलैंड के रहने वाले बुजुर्ग लुंग डेचा की कहानी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इसके मुताबिक एक दिन यह शख्स थाईलैंड के सिंग बुरी क्षेत्र स्थित ‘Maxsingburibike’ नाम के शोरूम पर पहुंचा। गंदे और फटे कपड़ों में देखकर कोई भी उसे भिखारी ही समझता और हुआ भी ऐसा। शोरूम के बाहर पहले उसने खिड़की से पूरे शोरूम का मुआयना किया और कुछ देर बाद उसके अंदर पहुंचा।

जैसे ही वह शोरूम के अंदर पहुंचा तो सेल्समैन ने समझा कि ये कोई भिखारी या मजदूर होगा। लेकिन जैसे ही उसने हार्ले डेविडसन बाइक खरीदने के बात कही तो सब हंसने लगे और उनका मजाक उड़ाने लगे। सेल्समैन उसे इग्नोर करते रहे और बाहर जाने का बोलते रहे।

 

उसने कहा कि वह मैनेजर से मिलना चाहता है लेकिन उसे बाहर का रास्ता दिखाते रहे। लेकिन उसने जब चिल्लाकर कहा कि उसे बाइक खरीदना है और मैनेजर को बुलाए तब जाकर मैनेजर बाहर आया। उसने कहा कि उसे बाइक दिखाई जाए। इस शख्स के पास एक बैग भी था। करीब 10 मिनट के बाद शोरूम के मालिक ने उन्हें हार्ले डेविसन दिखाई और उसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताया।

 

गाड़ी को अच्छे से देखने के बाद इस शख्स ने तुरंत सबके सामने बैग से 12 लाख रुपए कैश निकाल कर रख दिए। हर कोई उसे एकटक देखता रहा। इसके बाद शोरूम के मैनेजर ने भी इस शख्स से माफी मांगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक लुंग डेचा पेशे से रिटायर्ड मैकेनिक हैं। उसका सपना हमेशा से हार्ले डेविडसन बाइक खरीदें। उसने जीवनभर इसके लिए पैसा जोड़ा और आखिरकार अपना सपना पूरा किया।

Leave a Reply

Back to top button