Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latest

दिल्ली से बिहार जा रही 45 यात्रियों से भरी बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी, 16 घायल

दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही एक यात्री बस बुधवार आधी रात को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। 45 यात्रियों से भरी यह बस इटावा जिला पार करते समय एक्सप्रेसवे पर पलट गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में 16 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
जिस इलाके में यह हादसा हुआ वह इटावा के ऊसराहार थानाक्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि उक्त निजी बस में मजदूर सवार थे। रात करीब 12:30 बजे बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ऊसराहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस को सूचित कर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम