दिल्‍लीराष्ट्रीय

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, दिन दिहाड़े पति-पत्नी व बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली दिन प्रतिदिन असुरक्षित होती जा रही है। यहा बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज का सामने आया है जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं परिवार का एक सदस्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मिथिलेश वसंतकुज में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह जब काम वाली उनके घर पहुंची तो देखा मिथिलेश (45) उनकी पत्नी सिया और बेटी नेहा (16) का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं मिथिलेश का बेटा गंभीर रूप से घायल हालत में था। पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है यह घटना सुबह 5 बजे की है।
मिथिलेश का परिवार मूलरूप से कन्नौज का रहने वाला था। कुछ महीने पहले उनके बेटे का अपहरण हुआ था। पुलिस ने बताया कि तीनों सदस्यों का कत्ल बड़ी बेरहमी से किया गया है। उनके शरीर पर चाकुओं के कई निशान हैं। अभी हमलावर को काई सुराग नही लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button