Site icon YASHBHARAT.COM

दिल्ली पब्लिक स्कूल, कटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

Picsart 26 11 14 14 52 24 169

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}

 

 

दिल्ली पब्लिक स्कूल, कटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिव

 

कटनी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, कटनी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) की जयंती के अवसर पर बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, उनके व्यक्तित्व, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि चाचा नेहरू को बच्चों से विशेष प्रेम था और वे बच्चों को देश का भविष्य मानते थे।

 

बाल दिवस समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों एवं विद्यालय के स्टाफ सदस्यों के बीच आयोजित विशेष क्रिकेट मैच रहा, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

 

इस अवसर को और अधिक यादगार एवं मनोरंजक बनाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। शिक्षकों की शानदार प्रस्तुतियों को देखकर बच्चे अत्यंत उत्साहित एवं आनंदित हुए और पूरे परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी।

 

इस समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल, कटनी की माननीय प्रबंध निदेशक (MD) श्रीमती जूही जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने, अपने सपनों को साकार करने तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

 

इस विशेष एवं आनंदमय अवसर पर सभी बच्चों को फूलों की कलियाँ एवं मिठाइयाँ वितरित की गईं, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की मुस्कान, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।

 

Exit mobile version