दिल्ली गेट पर पुलिस पर पथराव, दरियागंज में आगजनी, प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल

नई दिल्ली। Delhi CAA Protest: नागरिकता संशोधन एक्ट (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ दिल्ली झुलस रही है। इसके विरोध में प्रदर्शन हिंसा का रूप लेने लगे हैं। CAA के खिलाफ दिल्ली में कई जगह प्रदर्शन होने की जानकारी सामने आ रही है। ताजा खबरें यह हैं कि शाम 6 बजे के आसपास दिल्‍ली गेट पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके चलते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल किया है। पुलिस ने पूरे दिन इन लोगों से शांति की अपील की लेकिन हालात नहीं सुधरे। दरियागंज में उपद्रवियों ने आगजनी कर दी है। प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया है। यह प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है।

ANI

@ANI

Delhi: Large number of protesters at Delhi Gate in Daryaganj area. #CitizenshipAct

दिल्‍ली मेट्रो रेल सेवा बाधित हो गई है। दिलशाद गार्डन सहित 10 स्‍टेशन बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया, जौहरी एन्क्लेव, शिव विहार और दिलशाद गार्डन के एंट्री और एग्जिट द्वार बंद हैं। इस स्टेशन पर ट्रेनों का स्‍टॉपेज नहीं होगा। इसके अलावा दिल्‍ली के लोनी तिराहे पर पथराव से तनाव के हालात बन गए हैं। पुलिस ने यहां उग्र भीड़ को खदेड़ दिया है। ट्रांस हिंडन इलाके के सारे पुलिस थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। दिल्ली में पथराव के दौरान अतिरिक्त डीसीपी रोहित राजबीर सिंह को सीमापुरी के पास चोटें आईं।

Exit mobile version