Latest

दिग्विजय सिंह के भाई का टविट-राहुल जी संगठन पर अधिक ध्यान दें

भोपाल : शुक्रवार को संसद में 12 घंटों तक चली बहस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वास हासिल कर लिया। इसके साथ ही विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में गिर गया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नसीहत दी है।

 

13 05 229253840laxaman singh in 2 ll

लक्ष्मण सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि ‘मेरे 15 वर्षों के संसदीय जीवन में ऐसा ‘अद्भुत’ अविश्वास प्रस्ताव नहीं देखा जो कल देखा! उसका गिरना तय था, परंतु अपेक्षा से कम मत मिलना, चिंता का विषय है। राहुल जी को चाहिए कि वो संगठन पर अधिक ध्यान दें, क्योंकि भीतरघात की संभावनाएं चुनाव में और भी प्रबल होती जा रही हैं’।

Leave a Reply

Back to top button