Site icon Yashbharat.com

दिग्विजय के गढ में आज भाजपा के दिग्‍गज, करायेंगे FIR

19 01 2020 caa support 19950972

राजगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा से झड़प के बाद राज्य में राजनीति चरम पर है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता दोनों महिला प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में आज राजगढ़ जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता आज राजगढ़ पहुंच रहे हैं। बता दें कि राजगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का जिला है।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने बुधवार 22 जनवरी को राजगढ़ जाएगा।

कांग्रेस का पलटवार
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा को अपने ही नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए, जिन्होंने निषेधात्मक आदेश का उल्लंधन किया और महिला अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

Exit mobile version