Site icon Yashbharat.com

दादी संग सैर पर जाने से रोका तो मासूम ने उठाया ये भयानक कदम

kid 1

रीवा : 9 साल का मासूम सुबह दादी के साथ सैर पर जाने की ज़िद कर रहा था। जब मां ने मना किया तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना रीवा के विश्वविद्यालय थानांतर्गत अजगरहा गांव की है। परिजनों ने बताया कि समीर पिता प्रदीप बंसल, सुबह दादी के साथ सैर पर जाने की जिद कर रहा था। लेकिन मां ने यह कहते हुए रोक लिया कि आज स्कूल की छुट्टी नहीं है।
इसके बाद मां घर के आंगन में काम निपटाने में लग गई। खाली घर पाकर समीर अपने कमरे के अंदर गया और टेबल पर खड़े होकर तौलिया को खपरैल घर की छप्पर से बांध फंदा बनाकर झूल गया। करीब एक घंटे बाद जब मां कमरे में पहुंची, तो मासूम को लटकता देखकर चीखने लगी। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक समीर की जान जा चुकी थी।

Exit mobile version