Site icon Yashbharat.com

दशहरा : दिल्‍ली के रामलीला मैदान में PM मोदी पहुंचे, भगवान राम की पूजा की

pooja ram

नई दिल्ली। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रावण दहन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच चुके हैं।

यहां बुराई के प्रतीक रावण का दहन होगा। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी यहां, भगवाव श्री राम और माता सीता, लक्ष्मण और पवन पुत्र हनुमान की आरती करेंगे।

इसके बाद पीएम रावण के पुतले को प्रतीकात्मक तीर मारेंगे। पीएम के दशहरा पर्व में शामिल होने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एसपीजी के साथ पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। पीएम मोदी ने विजयदशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version