katni

आचार संहिता के खौफ के बीच परंपरा निर्वहन का एक और बरस, कुछ यूं मना कटनी का दशहरा

कटनी। आचार संहिता के खौफ के बीच परंपरा निर्वहन का एक और बरस, कुछ यूं मना कटनी का दशहरा। जी हां कटनी के ऐतिहासिक दशहरा पर ऐसे नजारे आम दिखे। हर बात में चुनाव आयोग का बहाना प्रशासन के लिए किसी कवच की भांति बना रहा। ज्‍यादातर नेता जूलूस से गायब दिखे जो कुछ आये तो सुभाष चौक में फोटो सेसन के बाद निकल निकल लिए। बहरहाल इन सब के बीच बारडोली का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह कल शहर में धूमधाम से निकाला गया। हर साल की तरह इस साल भी चल समारोह का नेतृत्व गोलबाजार रामलीला कमेटी के रावण महाराज ने किया।

dashhra

जुलूस में इस बार करीब डेढ़ दर्जन दुर्गा प्रतिमाएं शामिल हुईं, जिनका कटनी नदी के विभिन्न घाटों में विजर्सन किया गया। पिछले सालों के मुकाबले इस बार के दशहरे में न तो वैसी रौनक दिखी और न ही भीड़। कभी दशहरा चल समारोह में दो सौ से अधिक प्रतिमाएं शामिल होती थीं और सुबह तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता था लेकिन अब बारडोली का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह साल दर साल अपनी पहचान खोता जा रहा है। प्रतिमाओं की संख्या कम होती जा रही थी।

दशहरा के दूसरे दिन अलग से दुर्गा प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में निकालकर विसर्जन

समितियों द्वारा दशहरा के दूसरे दिन अलग से दुर्गा प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में निकालकर विसर्जन किया जा रहा है। जिसकी बानगी आज शहर की सड़कों पर देखने को मिलेगी। मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने से ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह जुलूस शाम ठीक 7 बजे शुरू हुआ। जुलूस में सबसे आगे दो अश्वारोही हाथों में बैनर लेकर जुलूस का नेतृत्व करते चल रहे थे। इसके बाद गोल बाजार रामलीला कमेटी का रावण, राम दल जुलूस में चल रहा था। रामदल में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की एक झलक पाने को लोग बेताब रहे। जुलूस में झंडा बाजार व्यापारी संघ की दुर्गा प्रतिमा पहले नंबर पर रही। इसके ठीक पीछे घंटाघर रामलीला कमेटी के हनुमान जी और घंटाघर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस में शामिल थे।

गोलबाजार से शुरू हुआ चल समारोह

जूलूस का नेतृत्व कर रहे रावण महराज के पुतले के साथ महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, गोलबाजार रामलीला कमेटी के सचिव भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि खरे, टिल्लू सिंघानिया, सत्यनारायण अग्रहरि, भाजपा नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व महापौर रूक्मणी बर्मन, आशा कोहली, भावना सिंह, आशीष गुप्ता, ललित जायसवाल, चमनलाल आनंद, रामचंन्द्र तिवारी, समाजेसवी अभिलाष दीक्षित, श्रीमती गीता गुप्ता, एल्डरमैन शिल्पी सोनी, सपना सरावगी, संगीता जायसवाल, भूरी बंसल, अदित्या बर्मन, ललित गुप्ता, करण सिंह चौहान, रणवीर कर्ण, शिवम शर्मा, वीरेन्द्र मिश्रा, कैलाश जैन सोगानी, अर्पित पोद्दार, संजय चौदहा बेबू, पत्रकार आशीष सोनी, आशुतोष शुक्ला, आशीष रैकवार, विवेक शुक्ला, सचिन मिश्रा, रोहित सेन, संजय गिरी, शरद अग्रवाल, अंतिम गुप्ता, कैलाश गुप्ता, ललित गुप्ता, दीपक टंडन, अंशुल तिवारी, मनीष चौबे, वेंकटेश मिश्रा, केशव मिश्रा, बिल्लू शर्मा, राजू शर्मा, संतोष जायसवाल, राजू तिवारी वेंकट खंडेलवाल, मयंक गुप्ता, मृदुल द्विवेदी, पार्षद डब्बू रजक, संजय गुप्ता, भवानी तिवारी, गौरीशंकर पटेल, अनिल खरे, आशीष कंदेले, श्रीकांत गर्ग, अभय बगाड़िया, दिनेश जैसवानी, राजेन्द्र सोंधिया, गिरधारी शर्मा, आशीष तिवारी, संजय गुप्ता, नीरज अग्रवाल, कीर्ति बिजपुरिया, मृदुल द्विवेदी, संजय कनकने, अज्जू शर्मा, अनुभव शुक्ला, प्रशांत अग्रवाल, अरसद मंसूरी, उपस्थित थे।

बेरीकेट्स की कोई व्यवस्था नहीं की

दशहरा जुलूस मार्ग पर भले ही मुख्य मार्गों में बेरीकेट्स लगाकर वाहनों का प्रवेश रोका गया था, लेकिन अन्य चौराहों पर बेरीकेट्स की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके चलते मेन रोड से लेकर झंडा बाजार होते हुए आजाद चौक तक दुपहिया वाहन पूरे जुलूस मार्ग में घुसते रहे। जिसके चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति तक निर्मित हुई। सड़कों से लगी गलियों से निकल कर यह वाहन जुलूस मार्ग तक आ रहे थे, जिनके बारे में खुद पुलिस को भी पता नहीं था। कई स्थानों पर जहां तहां घुसते वाहनों से व्यवस्थाओं में खलल पड़ता रहा।

 

घंटाघर से शुरू हुआ हनुमान जी का जुलूस

katni 3
घंटाघर रामलीला कमेटी का जुलूस सायं साढ़े 4 बजे बजरंगबली की विशाल प्रतिमा की अगुवाई में प्रारंभ हुआ। इसके पहले रामलीला मंच पर श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमान की आरती उतारी गई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बजरंगबली की भव्य प्रतिमा का पूजन कर फूल माला चढ़ाए और प्रसाद वितरित किया। इसके उपरांत हनुमान जी की प्रतिमा का जुलूस शुरू हुआ और घंटाघर से गर्ग चौराहा होता हुआ कमानिया गेट गली पहुंचा तथा यहां से स्टेशन रोड में मुख्य जुलूस में शामिल हुआ। रास्ते में जगह-जगह बजरंग बली की आरती उतारी गई। जुलूस में घंटाघर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजाराम यादव, पूर्व विधायक चंद्रदर्शन गौर, जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिथलेश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, फिरोज अहमद, सुनील रांधेलिया, रूपचंद चीनी चेलानी, मारूफ अहमद हनफी अब्दुल कादिर मुन्ना भाई, गिरधारी लाल स्वर्णकार, राजेश जाटव, राकेश द्विवेदी गुड्डू, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा शिवहरे, ग्रामीण अध्यक्ष माया चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमलता शर्मा, कांति चौबे, पुरूषोत्तम गौतम, विजय पटेल, श्याम पाहूजा, संजय खूबचंदानी, मीनाक्षी बल्वी, रजनी वर्मा, संजय सिंह गोरा, शिवकुमार यादव जालिम, राजा जगवानी, मौसूफ अहमद बिट्टू, पारस त्रिसोलिया, सुजीत द्विवेदी, जे.के.सराफ, राजू चौदहा, डॉ. बी. के. तोमर सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

ma
जुलूस में शामिल रहीं डेढ़ दर्जन प्रतिमाएं
दशहरा चल समारोह जुलूस में इस वर्ष करीब डेढ़ दर्जन दुर्गा प्रतिमाएं शामिल रही। जिसमे झंडा बाजार दुर्गोत्सव समिति की भव्य प्रतिमा पहले नंबर पर रही। इसके बाद सुभाष चौक दुर्गोत्सव समिति, स्व. राजेन्द्र डेंऊ दुर्गोत्सव समिति गर्ल्स कॉलेज, वीरू परिवार दुर्गोत्सव समिति केसीएस स्कूल, विनय दुर्गोत्सव समिति सराफा बाजार, नवनीत युवा दुर्गोत्सव समिति जयहिन्द चौक झर्रा टिकुरिया, गर्ग चौराहा दुर्गोत्सव समिति, विजय दुर्गोत्सव समिति लक्ष्मीनारायण मंदिर, मिलन दुर्गोत्सव समिति जालपा वार्ड, सब्जी मंडी व्यापारी संघ दुर्गोत्सव समिति, श्री 1008 महाकाली दुर्गोत्सव समिति छोटी व्यापारी संघ, श्री सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारका भवन, श्री सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति सिंधु भवन, शास्त्री दुर्गा पूजा समिति झर्रा टिकुरिया सहित अन्य क्षेत्रों की दुर्गा प्रतिमाएं जुलूस में शामिल रही।

 



रात 1 बजे पहली दुर्गा प्रतिमा पहुंची आजाद चौक
दशहरा चल समारोह में शामिल डेढ़ दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कटनी नदी के तीनों घाटों पर किया गया। जुलूस में शामिल झंडा बाजार दुर्गोत्सव समिति की प्रतिमा रात करीब 1 बजे आजाद चौक पहुंची और करीब दो बजे कटनी नदी के गाटरघाट में दुर्गा प्रतिमा का विजर्सन भक्तिभाव से किया गया। इसके बाद अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन का सिलसिला सुबह तक चलता रहा।

अभाविप ने लगाया स्वास्थ्य केन्द्र का स्टाल

abvp
मानव सेवा के पवित्र उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सुभाष चौक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्टाल लगाकर अपनी सेवाएं प्रदान की गई। परिषद के पदाधिकारी पूरे समय लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में लगे रहे।

चर्चा का विषय बनी प्रशासनिक व पुलिस मुखिया की अनुपस्थिति
शहर के ऐतिहासिक दशहरा जुलूस की पंरपरा अनुसार शहर के गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधियों के साथ जुलूस की अगुवाई करने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भी शामिल होते रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और कलेक्टर के.व्ही.एस.चौधरी व पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला दशहरा जुलूस की अगुवाई करने नहीं पहुंचे। जिसके कारण प्रशासनिक व पुलिस मुखिया की अनुपस्थिति पूरे समय चर्चा का विषय रही। यह बात और है कि कलेक्टर श्री चौधरी व पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला पूरे समय वायरलैस सेट पर जुलूस की स्थिति का जायजा लेते रहे।

जगह जगह हुई रावण महराज की आगवानी, रामदल का स्वागत

kanje
जुलूस की अग्र पंक्ति में चल रहे राम दरबार का जगह-जगह स्वागत किया गया। सबसे पहले भाजपा नेता शैलेन्द्र जैन कंजे के निवास पर रामदल का स्वागत किया गया। इसके उपरांत कपड़ा बाजार में ताम्रकार परिवार ने राम दरबार की आगवानी की। इसके उपरांत भाजपा नेता संजय चौदहा के यहां पर भी रामदल की अगवानी की गई और आरती उतारकर पूजा अर्चना की गई। आजाद चौक पहुंचने पर एल्डरमैन शिल्पी सोनी ने रावण महराज की आगवानी की तथा जुलूस का स्वागत किया।

चांडक चौक में फंसा रावण का पुतला
चांडक चौक में प्रशासन की लापरवाही के कारण रावण महराज का पुतला फंस गया। दरअसल परंपरा के अनुसार रावण का पुतला जुलूस के साथ चांडक चौक जाता है और फिर यहां से घूम कर वापस आता है लेकिन यहां गांधी दुर्गोत्सव समिति की सजावट के कारण पुतला फंस गया। बाद में सजावट के लिए लगाये गये पाईप खोले गये तक करीब डेढ़ घंटे बाद रावण महराज चांडक चौक पहुंच सके। यहां थोड़ी विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई जब प्रशासन ने कहा कि आजाद चौक से वापस हो जाए लेकिन गोलबाजार रामलीला कमेटी इस पर राजी नहीं हुई तब अंततः प्रशासन को अवरोध हटाना पड़ा।

परंपरागत रूप से गोलबाजार रामलीला मैदान में सुबह हुआ रावण दहन

ravanag
गोलबाजार रामलीला मैदान में परंपरागत रूप से आज सुबह 6 बजे रावण का दहन हुआ। इसके पूर्व पूरी रात रामलीला चलती रही जिसमे अहिरावण के प्रसंग के साथ राम और रावण के बीच घनघोर युद्ध हुआ। रावण के मृत्यु शैया पर होने पर राम ने लक्ष्मण को रावण से राजनीति सीखने को कहा लक्ष्मण कुमार को रावण ने राज चलाने के लिए 14 उपदेश दिये। सुबह 6 बजे रावण का भगवान राम ने तीर चला कर वध किया और जोरदार आतिशबाजी के बीच रावण का पुतला धू धू कर जल गया इस दौरान पूरी रात गोलबाजार रामलीला पंडाल में बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला का आनंद लेते रहे। रावण दहन के वक्त अध्यक्ष राजेश काकवानी, सचिव भरत अग्रवाल उपाध्यक्ष द्वय रवि खरे, टिल्लू सिंघानियां, शरद अग्रवाल, आशुतोष शुक्ला, अंतिम गुप्ता, रणवीर कर्ण, वेंकटेश मिश्रा, संजय गिरी, नरेश सोनी, अंतिम गुप्ता, मनीष चौबे, पारस त्रिसोलिया, पवन यादव, बेबू चौदहा, राजेन्द्र सोंधिया, कामेन्द्र सिंह ठाकुर, गिरधारी शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, अनुनय शुक्ला, दीपक टंडन अनुभव शुक्ला सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

पूरे समय मुस्तैद रही पुलिस
दशहरा जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में काफी पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोज वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक एम.पी.प्रजापति पूरे समय जुलूस की निगरानी करते रहे। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी शैलेष मिश्रा, कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, माधवनगर थाना प्रभारी मनमोहन सिंह बघेल, यातायात थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव व एनकेजे थाना प्रभारी मंजू शर्मा जुलूस मार्ग पर घूम फिर कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इसके अलावा प्रशासन की ओर से एसडीएम धर्मेन्द्र मिश्रा व तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव भी व्यवस्था का जायजा लेते देखे गए। इसके बावजूद लोगों को इस बार भी सुरक्षा इंतजाम नाकाफी लगे। कई जगह पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर लोग दुपहिया वाहन लेकर जुलूस के अंदर घूमते फिरते नजर आए। इस बार जुलूस मार्ग पर पुलिस के द्धारा किसी प्रकार की बैरिकेटिंग नहीं की गई थी। जिसके कारण पूरे समय जुलूस के अंदर वाहनों की आवाजाही बनी रही। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Back to top button