मध्यप्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसा: भयानक टक्कर में उड़े कार के परखच्चे, 3 महिलाओं की मौत

सागर :  मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।  जबलपुर रोड पर चनौआ गांव के पास यह हादसा हुआ, जब एक खड़े ट्रक में मारुति वेन पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। वहीं कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जेसीबी, गैस कटर बुलवाकर वेन में फंसे घायलों को निकलवा कर जिला अस्पताल पहुंचवाया|

14 30 266057840ccc ll

जानकारी के अनुसार रहली थाना क्षेत्र के रामपुर पाटई गांव निवासी साहू परिवार के सदस्य मारुती वेन से गढ़ाकोटा गए थे। देर शाम कार से गढ़ाकोटा से सागर की तरफ निकले। तभी चनौआ के पास तेज रफ़्तार में कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर के साथ ही जोर की आवाज आई।
14 30 406925840accciiiiii ll
पास ही स्तिथ ढाबे पर खड़े लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने की कोशिश की। लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि आगे का हिस्सा कार के नीचे घुस गया। फिर कार गेट को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया।

14 31 055589840mntri ll

सभी को गढ़ाकोटा अस्पताल पहुंचा गया। जहां तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। 5 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें सागर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मंत्री भार्गव भी सागर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

Leave a Reply

Back to top button