jabalpur

दमोह भाजपा में खलबली, प्रद्युम्न सिंह लोधी ने थामा कांग्रेस का दामन

दमोह। दमोह में भारतीय जनता पार्टी को उस समय करारा झटका लगा जब पार्टी के बड़े नेता प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिले के हिंडोरिया से राजा परिवार के प्रदुम्न सिंह लंबे समय तक भाजपा में काम करते आए है। और भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख नाम भी रहे है। भाजपा से ही पिछली पंचवर्षीय में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष का पद भी इन्होंने संभाला है, श्री लोधी नरसिंहपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र राजपूत के साले हैं । पिछले चुनाव के बाद हुआ भाजपा से बिगाड़ अब तक सुलझ नहीं सका है। नतीजन अब प्रदुम्न सिंह भी पार्टी के विरोध में खुलकर काम करते नजर आ रहे थे। चुनाव के समय उनकी गतिविधि कुछ ज्यादा ही देखने मिल रही थी।

Leave a Reply

Back to top button