Latestमध्यप्रदेश

दतिया में बोले शिवराज बीजेपी की बन रही है सरकार

दतिया। मध्य प्रदेश के राजनीतिक समर में 11 दिसंबर को बीजेपी और कांग्रेस के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। राज्य में मतदान के बाद शुक्रवार को आए एग्जिट पोल भी इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों प्रमुख दलों में से किसी के भी पक्ष में जनादेश जा सकता है। इसे लेकर राज्य बीजेपी में जहां हलचल देखने को मिल रही है, वहीं कांग्रेस भी दम भर रही है। शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर बीजेपी नेताओं की बैठक बुलाई है।

इससे पहले शिवराज ने खुद को सबसे बड़ा सर्वेक्षक बताते हुए दावा किया कि बीजेपी की सरकार बननी तय है।

मुख्यमंत्री आवास पर इस बैठक में बीजेपी काउंटिंग को लेकर रणनीति तैयार कर सकती है। माना जा रहा है कि बहुमत के करीब पहुंचने पर बीजेपी अन्य दलों से सहयोग कैसे लेगी, इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ शनिवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किए। उन्होंने पूर्ण बहुमत से बीजेपी सरकार बनने की उम्मीद जताई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply