Site icon YASHBHARAT.COM

दतिया में गुटबाजी खत्म करने की कवायद: उपचुनाव के बाद पहली बार एक मंच पर बैठे नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी; प्रभारी मंत्री के आवास पर जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर हुआ बड़ा मंथन

भोपाल। दतिया उपचुनाव के बाद जिले की राजनीति में चल रही खींचतान और गुटबाजी को खत्म करने के लिए प्रदेश संगठन ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी सहित जिले के सभी प्रमुख नेता पहली बार एक साथ भोपाल में जुटे। चंबल संभाग के प्रभारी डॉ. अभय यादव द्वारा गुरुवार को बुलाई गई इस अहम बैठक में दतिया जिला कार्यकारिणी के नए सिरे से गठन को लेकर चर्चा हुई।

बैठक दतिया जिले के प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंषाना के भोपाल स्थित आवास पर आयोजित की गई। उपचुनाव के बाद पहली बार एक ही छत के नीचे जिले के तमाम दिग्गज नेताओं का बैठना संगठन के भीतर समन्वय बैठाने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि दतिया उपचुनाव के दौरान पार्टी के भीतर गुटबाजी और भितरघात की बातें खुलकर सामने आई थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश संगठन ने सख्त कदम उठाया था और तत्काल प्रभाव से बड़ी कार्रवाई की थी संगठन ने दतिया के तत्कालीन जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित सभी जिला पदाधिकारियों और जिला कार्य समिति को भंग कर दिया था।इसके साथ ही जिले के सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की समस्त वर्तमान संगठनात्मक इकाइयों को भी समाप्त कर दिया गया था।

अब भोपाल में हुई इस मैराथन बैठक के बाद माना जा रहा है कि सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जल्द ही दतिया की नई जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा की जा सकती है।

Exit mobile version