Site icon Yashbharat.com

तोमर, प्रधान, शिवराज सिंधिया को MP के लिए फ़्री हैंड, दिल्ली में चल रही बड़ी बैठक

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के ताजे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद एक बार फिर से दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर पार्टी की बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार राज्य में फिर से कमलनाथ सरकार को बहुमत सिद्ध करने के लिए राज्यपाल ने आदेशित किया है। यह आदेश अगर दूसरी बार भी सरकार नहीं मानती तो केंद्र राज्य के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सम्भव है कि राष्ट्रपति शासन के बारे में भी सोच सकता है। इसी को लेकर हर हालात के बारे में बैठक में गहन मन्थन चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार कल किसी भी वक्त बेंगलुरु में रुके बागी विधायकों को वापस लाने के बारे में भी सोचा जा सकता है ताकि सरकार के पास फिर कोई बहाना न रहे। इधर बताया गया कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के लिए तोमर सिंधिया शिवराज को फ्री हैंड भी दे दिया है।

रणनीति के तहत ही भाजपा ने आज राज्यपाल के समक्ष अपने विधायकों की परेड कराई। उधर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी साफ कहा कि अगले 48 घण्टों में मध्यप्रदेश में बहुत कुछ बदलने वाला है। इधर सीएम कमलनाथ विवेक तन्खा सहित कई नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Exit mobile version