Site icon Yashbharat.com

तेज भागती मालगाडी का हुआ ब्रेक फेल, 25 डिब्बों सहित खेत मे घुसी

04 01 2021 train acident1 202114 194258

Derailment in Bastar किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन के जगदलपुर सेक्शन में सोमवार शाम डिलमिली स्टेशन में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ब्रेक फेल होने से मालगाड़ी लूप लाइन को पार कर खेत में जा घुसी। दुर्घटना लूपलाइन में होने के कारण स्टेशन की मेन लाइन के साथ अन्य दो लाइनों को नुकसान नहीं हुआ है। दोहरी लाइन होने से रेलों की आवाजाही जारी है। इस कारण रेल आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतारकर बुरी तरह से तहस-नहस हुए हैं।

इससे रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। दुर्घटना के आधा घंटा पहले इसी लूप लाइन से होकर विशाखापट्नम- किरंदुल एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी थी। ज्ञात हो कि तीन साल पहले भी इसी स्थान पर पहले भी मालगाड़ी इसी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन पर यहां से 35 किमी दूर जगदलपुर रेलखंड के डिलमिली स्टेशन में सोमवार शाम करीब पांच बजे यह हादसा हुआ।

 

मालगाड़ी दंतेवाड़ा के किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्नम जा रही थी। ज्ञात हो कि दो साल पहले भी इसी जगह पर एक मालगाड़ी का ब्रेक फेल होने से स्टेशन भवन के एक हिस्से में उसका इंजन घुस गया था। उस समय भी ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतरकर खेत में जा पहुंचे थे। पिछले एक सप्ताह के भीतर किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन पर यह दूसरी दुर्घटना है। 29 दिसंबर को पड़ोसी राज्य ओडिशा के कोरापुट सेक्शन में जरती-मल्लीगुड़ा स्टेशनों के बीच सुरंग रेलपथ में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस कारण तीन दिन तक रेललाइन बाधित थी।

Exit mobile version