Latest

तेजी से बदल रहा है मौसम, देश के इन हिस्सों में भारी बारिश के आसार, IMD का अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को गहरे दबाव में बदल गया।

इसके मंगलवार तड़के उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों नरसापुर और विशाखापत्तनम से गुजरने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते मंगलवार को तेलंगाना में बेहद भारी बारिश की संभावना है।

जबकि कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों में भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा और विदर्भ के दूर-दराज क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम