Site icon YASHBHARAT.COM

तू तू मैं मैं: वेब डिबेट के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, मामला थाने पहुंचा

police

तू तू मैं मैं: वेब डिबेट के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, मामला थाने पहुंचा। जय स्तंभ पर डिबेट के दौरान भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। सड़क पर दोनों पक्षों की ओर से हुई जमकर नारेबाजी हुई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

जाम की स्थिति बनने पर पहुंची पुलिस

गंजबासौदा। शहर के मुख्य चौराहा जय स्तंभ चौक पर शुक्रवार दोपहर के समय उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब एक वेब चैनल की डिबेट मुख्य चौराहे पर चल रही थी। उसी समय भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहस के दौरान विवाद हो गया। एक दूसरे के आमने सामने जमकर नारेबाजी होने लगी। नौबत हाथापाई तक आ गई। विवाद की स्थिति से चौराहा पर जाम लग गया तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां जाम हटाया वही कार्यकर्ताओं को दूर खदेड़ा बाद में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

नेताओं में हो गई जमकर बहस

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जिस जगह डिबेट चल रही थी वह मुख्य मार्ग था। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बहस और नारेबाज़ी के दौरान भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहा था।

शहर थाने में भाजपा की ओर से की गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा ,भाजपा नेता रूपेंद्र शर्मा गुड्डा और जितेंद्र मीणा डिबेट में हिस्सा ले लेकर वर्ष 2003 से 2023 तक की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। तभी कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकर्ता दीपक कुशवाहा को गाली गलौज देते हुए धक्का मुक्की करने लगे। लोगों ने समझाया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मारपीट पर उतर आए।

Exit mobile version