तीन साल तक किराये के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहे, अब युवक पर लगाया रेप का आरोप

जबलपुर। घमापुर थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवती ने लिव इन रिलेशनशिप में तीन साल रहने के बाद युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती ने थाने में शिकायत की है कि मंडला नैनपुर का रहने वाले युवक ने जबदरस्ती उसके साथ दुराचार किया। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ तीन साल तक रेप करता रहा।

घमापुर पुलिस के अनुसार मंडला नैनपुर निवासी 25 साल का युवक पर घमापुर निवासी 22 साल की लड़की ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि युवक उसे शादी के सपने दिखाकर 3 साल तक जबरदस्ती बलात्कार करता रहा, अब शादी की बात आई तो वह अपने वादे से मुकर गया और अपने गांव लौट गया।

मंडला भाग गया युवक
घमापुर पुलिस के अनुसार घमापुर निवासी युवती और मंडला नैनपुर का युवक 3 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवती पिछले कुछ सालों से युवक से शादी करने की बात कह रही थी परंतु युवक शादी करने तैयार नहीं था। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया गया।

एक ही कंपनी में काम करते थे दोनों
पुलिस का कहना है कि युवक-युवती एक प्राइवेट कंपनी में एक साथ काम करते थे वहीं से उनकी जान पहचान हुई और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों घमापुर में एक किराये के मकान में रहते थे और पूरे 3 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।

पुलिस की एक टीम मंडला जाएगी
घमापुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती के साथ दुराचार करने वाले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। युवक को गिरफ्तार करने के लिए जल्दी थाने की एक टीम मंडला जाएगी।

Exit mobile version