Site icon Yashbharat.com

तीन मंजिला इमारत गिरने से 4 बच्चों की मौत, बचाव कार्य जारी

building collapsed

नई दिल्ली। दिल्ली के अशोक विहार में तीन मंजिला इमारत गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में एक महिला की भी मौत हो गई है। मलबे से आठ लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में 12 लोग फंस गए थे। बचाव टीमों ने इनमें से 9 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया है। इनमेंं तीन बच्चे हैं। अन्य को निकालने का प्रयास जारी है।

मौके पर एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई हैं। जो मलबा हटाने के साथ ही लोगों को रेस्क्यू करने का काम कर रही है।

बहुमंजिला इमारत गिरने का ये मामला अशोक विहार फेज तीन अंतर्गत सावन पार्क के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग काफी पुरानी होने की वजह से इसकी हालत जर्जर थी। बावजूद इस बिल्डिगं में कुछ परिवार रह रहे थे। बुधवार सुबह बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे बिल्डिंग में रह रहे लोगों को निकलने का मौका भी नहीं मिला।

सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आपदा प्रबंधन टीम के लोग भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बिल्डिंग का मलबा हटाकर उसे दबे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि इससे पहले भी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में कई इमारतें धराशाई हो चुकी हैं।

 

आसपास के भवन भी क्षतिग्रस्त

तीन मंजिला इमारत जिस इलाके में गिरी है वह काफी भीड़भाड़ वाला एरिया है। इस वजह से आसपास के कई घरों पर भी इसका असर पड़ा है। बिल्डिंग गिरने से आसपास के भी कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बचाव टीमें अब उन क्षतिग्रस्त भवनों की भी जांच कर रही हैं कि वह रहने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। उधर बिल्डिंग गिरने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। इस वजह से बचाव टीमों को राहत कार्य करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Exit mobile version