jabalpur

तीन नामों पर मुहर लगी बाकी में मचा घमासान

जबलपुर की आठ विधानसभा सीटों को लेकर भी ऐसा ही कुछ हुआ है, जिसमें चर्चा यह है कि पूर्व से लखन घनघोरिया, पश्चिम से तरुण भनोट व पाटन से नीलेश अवस्थी का नाम तय कर लिया गया है। लेकिन अन्य सीटों को लेकर पार्टी में ही जोर आजमाईश चल रही है, पार्टी के वरिष्ठ नेता ही टिकटों को फाइनल करने में आपस में ही खींचतान कर रहे है। पनागर से सत्येन्द्र सिंह यादव का नाम लगभग फाइनल रहा, लेकिन ऐन वक्त पर एक नेता ने अपने चहेते का नाम बीच में लाकर मामले को मचा दिया है, जिससे इस सीट को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। बरगी, सिहोरा, केंट व उत्तर मध्य में भी दावेदारों के नामों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. खासतौर पर उत्तरमध्य व सिहोरा सीट जहां से सबसे ज्यादा टिकट को लेकर भोपाल व दिल्ली में डेरा जमाए बैठे है.

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी आलाकमान ही टिकटों पर अंतिम निर्णय लेगें, इसके लिए लिस्ट पहुंचा दी गई है, यह बात कहां तक सच है यह तो पार्टी के वरिष्ठ नेता ही समझ सकते है, लेकिन अभी नीचे ही घमासान मचा हुआ है, ऊपर तक तो बात ही नहीं हो पा रही है. यह तो पार्टी स्तर पर बात हो गई, इधर मतदाताओं में टिकटों को लेकर एक अलग उत्सुकता का माहौल है, वे भी अपने अपने हिसाब से प्रत्याशियों की जीत हार के गणित बिठा रहे है।

Leave a Reply

Back to top button