Latestमध्यप्रदेश

तीन दिन एकांत में रहकर The Kerala Story में पूछे गए प्रश्न का किताब लिखकर जवाब देंगे धीरेन्द्र शास्त्री

The Kerala Story पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दो से तीन दिन तक एकांत में रहकर एक किताब लिखेंगे जिसमे वे केरल स्टोरी फिल्म में पूछे गए एक सवाल का जवाब देंगे। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री सनातन धर्म पर पुस्तक लिखकर जवाब देने की तैयारी में हैं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार सनातन धर्म क्या है यह समझाने के लिए एक छोटी किताब इसी माह में लिखी जाएगी। 15 जून के बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दो से तीन दिन तक एकांत में रहकर यह किताब पूर्ण करेंगे। इसके प्रकाशन के बाद इसे देश भर के स्कूलों में भेजने की तैयारी भी हैं जहां हर बच्चे को सनातन धर्म का ज्ञान दिया जाएगा।

15 जून के बाद दो से तीन दिन के लिए एकांत में रहकर इस पुस्तक को पूरी करेंगे। यह छोटी किताब होगी और इसमें अच्छे से समझाया जाएगा कि सनातन धर्म क्या हैं। उल्लेखनीय है कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा ग्राम खेजडि़या में चल रही हैं 9 जून तक चलने वाली कथा के आयोजक मप्र के पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग हैं।

गुरुवार को इस कथा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सांसद सुधीर गुप्ता भी पहुंचे थे। पं. शास्त्री इस समय देश को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर काफी सक्रिय हैं और कथा में कई बार इसका जिक्र भी कर रहे हैं।

मंदसौर जिले के ग्राम खेजडि़या में चल रही हनुमंत कथा के दौरान ही महाराज का दिव्य दरबार लगा था। इसी दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारे देश में अभी भी बच्चों को पूरी तरह से पता नहीं हैं कि सनातन धर्म क्या हैं। हाल ही में आई द केरला स्टोरी फिल्म में एक सवाल पूछा गया था कि सनातन धर्म क्या है। अब इसका जवाब देने के लिए ही हम एक पुस्तक लिख रहे हैं।

Back to top button