Monday, May 25, 2026
Latest:
jabalpur

तीन तहसीलों में बांटे शहरी थाने

जबलपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती छवि भारद्वाज ने मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में नवगठित तीन तहसीलों अधारताल, रांझी, गोरखपुर के लिए पुलिस थानों का विभाजन आदेश जारी कर दिया है। ताकि कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की स्थानीय अधिकारिता सुनिश्चित हो और पुलिस थानों से संबंधित दण्ड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण चिन्हित दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सके।
कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नवगठित तहसील अधारताल में पुलिस थाना अधारताल, माढ़ोताल, विजयनगर, हनुमानताल, गोहलपुर, कोतवाली, लार्डगंज, मदनमहल और महिला थाना को शामिल किया गया है।
जबकि तहसील रांझी के क्षेत्र में पुलिस थाना रांझी, घमापुर, बेलबाग, खमरिया, सिविल लाईन, ओमती, रेल्वे थाना, केंट, गोराबाजार और गौर चौकी का क्षेत्र शामिल है. इसी तरह नवगठित तहसील गोरखपुर में पुलिस थाना गोरखपुर, संजीवनी नगर, गढ़ा, ग्वारीघाट, तिलवारा और भेड़ाघाट शामिल है। इन थानों से संबंधित प्रकरणों के लिए तहसीलों की अधिकारिता क्षेत्र कलेक्टर ने निर्धारित कर दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply