Site icon Yashbharat.com

तमिलनाडु में बड़ी घटना: स्‍टरलाइट इंडस्ट्री के विरोध प्रदर्शन में 9 लोगों की मौत

tamilnadu protest 22 05 2018

तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्‍टरलाइट नामक कंपनी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 40 से अधिक लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। स्‍टरलाइट कंपनी के खिलाफ ये लोग भूजल प्रदूषण को लेकर विरोध दर्ज रहा रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब पुलिसकर्मियों ने इन्‍हें रोकने की कोशिश की तो यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। जिस कारण से 9 लोगों की मौत हो गई। भीड़ ने पुलिस की कई गाडि़यों को आग लगा दी गई है। पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोलों का भी प्रयोग करना पड़ा।

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान-

इस घटना के बाद राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों के लिए 3 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम ने मृतकों के परिवार के सदस्यों के लिए सरकारी नौकरी का भी ऐलान किया है। मामले की जांच के लिए आयोग का गठन किया जाएगा।

Exit mobile version