Thursday, April 30, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Bhopal news : ऑनड्यूटी पुलिस वाले ने खुद को गोली मारी

भोपाल। शहर में लॉकडाउन में लगातार ड्यूटी से तनाव में आए एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने मंगलवार को खुद को गोली मार ली। कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ठाकुर ने नीलबड़ चौराहे पर ड्यूटी के दौरान ही सरकारी पिस्टल से पहले हवा में फायर किया, फिर अपने कंधे में गोली मार ली।

कॉन्स्टेबल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह जमीन पर बैठा है और किसी से फोन पर बात कर रहा है। कॉन्स्टेबल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 126 संक्रमित बढ़ गए। यह पॉजिटिव जांच के लिए भेजे गए 1171 नमूनों में से ही हैं। अब राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 731 हो गई है।

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में पुलिस के गश्ती वाहन में तैनात 40 वर्षीय एक आरक्षक ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली दागकर स्वयं को गंभीर रुप से घायल कर लिया। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रातीबड़ थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को नीलबड़ के पास पुलिस के गश्ती वाहन चार्ली पर तैनात आरक्षक चेतनसिंह ठाकुर ने सर्विस पिस्टल से स्वयं पर गोली दाग ली।
उन्होंने बताया कि गोली आरक्षक के कंधे पर लगी और वह गंभीर रुप से घायल हो गये। इसके बाद उन्हें तुरंत ही शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चला है कि आरक्षक ने स्वयं को गोली क्यों मारी।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इधर, राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने मंगलवार को बताया कि इंदौर 98, भोपाल 20, उज्जैन 1, बड़वानी 2, जबलपुर, श्योपुर, मंदसौर, रतलाम और टीकमगढ़ में एक-एक केस मिला। 24 जिलों में 278 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। 51 मरीज स्वस्थ हो गए। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा 35 मौतें इंदौर से हैं। इनके अलावा, भोपाल में चार, उज्जैन में 6, खरगोन में 3, छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक मरीज की जान गई। मध्यप्रदेश देश में ऐसा दूसरा राज्य बन गया है। जहां मौत का आंकड़ा 50 के पार चला गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम