ढूंढोगे कहां मुझको मेरा पता लेते जाओ
मानसिक तनाव के चलते छात्र ने की खुदकुशी
जबलपुर। धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने मंगलवार की दोपहर हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र कुछ देर पहले ही यूनिवर्सिटी से क्लास अटेंड कर हॉस्टल लौटा था। हॉस्टल आते ही वह सीधे अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तकरीबन एक घंटे बाद उसका रूम मेट हॉस्टल लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद पाकर साथी को आवाज दी। कई बार उसके कमरे के दरवाजे को खटखटाया भी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर उसने आसपास के छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रशासन को मामले की जानकारी दी। इसी बीच कुछ छात्रों ने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो उनकी चीख निकल गई। बालाघाट निवासी विधि छात्र का शव पंखे के हुक के सहारे रस्सी से बनाए गए फंदे से लटक रहा था। यह देख छात्रों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक छात्र कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। इसी को खुदकुशी की वजह मानी जा रही है।
शायरियों में था दर्द
गगन को शायरी का शौक था। मौत के एक दिन पहले ही यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में उसने शायरी पेश कर सभी का दिल जीत लिया था। मंगलवार की सुबह से ही वह गुमसुम था।
मातम में डूबी यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी का एक छात्र की इस तरह हुई मौत से हर कोई सदमे में है। घटना की जानकारी फैकेल्टी से मिली है। छात्र के डिप्रेशन में होने की जानकारी भी मिली है।
डॉण्बलराज चौहानए कुलपति धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी
काउंसिलिंग के लिए एक्सपर्ट
हॉस्टल में छात्र के खुदकुशी करने के बाद से अन्य छात्र सदमे में हैं। क्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बच्चों को समझाने के लिए देररात तक उनके साथ रहे। काउंसलिंग के लिए एक्सपर्ट को भी बुलायाए ताकि बच्चों के दिमाग पर कोई बुरा प्रभाव न हो।

