jabalpurमहाकौशल की खबरें

डॉ प्रदीप कुमार जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि के कुलपति नियुक्त

जबलपुर। प्रदेश के प्रमुख विश्व विद्यालय जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि में डॉ प्रदीप कुमार बिसेन नए कुलपति होंगे। मध्ययप्रदेश के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति श्री ओमप्रकाश कोहली ने आज तदाशय के आदेश जारी किये। डॉ प्रदीप कुमार पांच वर्षों के लिये कुलपति होंगे। कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए श्री बिसेन को जाना जाता है। वे फिलहाल संचालक विस्तार सेवाएं के पद पर पदस्थ थे। श्री बिसेन की नियुक्ति के साथ ही जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि को आज से नया कुलपति भी मिल गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply