Site icon Yashbharat.com

डीपीएस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का जश्न: राष्ट्रीय तिरंगा लहराया, महापर्व की गरिमा बढ़ी

IMG 20240815 WA0022

कटनी।  दिल्ली पब्लिक स्कूल में 78 वा स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व में विद्‌यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वि‌द्यालय के प्रणेता उत्तमचंद जैन सपत्नी,  प्रभा जैन, शाखा निर्देशक  अनुराग जैन, प्रबंध निर्देशिका जूही जैन सह निर्देशक  अनुज जैन सपत्नी  विभा जैन विशिष्ठ अतिथि सुधीश जैन एवं राजेन्द्र जैन सपत्नी  सुधा जैन द्वारा माँ सरस्वती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसी क्रम में संस्थापक महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं तिरंगे का अभिवादन करते हुए राष्ट्र‌गान का गायन किया गया । विद्‌यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कदम ताल कर राष्ट्र सेवा हेतु तैयार रहने के निश्चय का प्रदर्शन किया गया। समूचा विद्‌यालय प्रांगण भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हो गया। इसी श्रृंखला में विद्‌यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि और सभी सम्मानी

Exit mobile version