FEATUREDराष्ट्रीय

डीएमके प्रमुख करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी, मिलने पहुंच रहे नेता

नई दिल्‍ली। करुणानिधि के यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फैक्शन का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। उन्‍हें पिछले सप्‍ताह ट्रेकियोस्‍टोमी ट्यूब बदलने के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका घर पर ही इलाज चल रहा है।

एमके स्‍टालिन ने बताया कि, उनके पिता की हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। साथ ही उन्‍होंने समर्थकों से अपील की थी कि करुणानिधि की हालत स्थिर है, इसलिए किसी भी तरह की अफवाह को नजअंदाज करें।

चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने बताया कि 94 वर्षीय करुणानिधि को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) है। उनका उनके गोपालपुराम स्थित घर पर ही इलाज चल रहा है।

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेलवराज ने कहा कि उम्र से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई है। यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के कारण उन्हें बुखार भी हो गया है। उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Back to top button