जबलपुर । संभागायुक्त आशुतोष अवस्थी ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस चिकित्सालय एवं चिकित्सा महाविद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीनए विभागाध्यक्षए प्राध्यापकोंए सहायक प्राध्यापकों और चिकित्सकों को शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी के मुताबिक शिक्षण के साथ अस्पताल में चिकित्सा कार्य करने के सख्त निर्देश दिये हैं ण् संभागायुक्त श्री अवस्थी ने कहा कि राज्य शासन के ध्यान में यह तथ्य आया है कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय में मरीजों के इलाज में लापरवाही हो रही हैण् चिकित्सक निजी चिकित्सालयों में जाकर इलाज करने में अधिक रूचि ले रहे हैंए जबकि शासकीय चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज देने शासन संकल्पित है ण् उन्होंने हिदायत दी कि मेडिकल कॉलेज के डीन और विभागाध्यक्ष निजी चिकित्सालयों में मरीज का इलाज करने के लिये जाने और निज आवास एवं क्लीनिक में प्राइवेट प्रेक्टिस के संबंध में शासन के निर्देशों का स्वयं पालन करें और अधीनस्थ चिकित्सकों से पालन सुनिश्चित करायेंण् बैठक में डीन नवनीत सक्सेना ने राज्य शासन के निर्देशों को पढ़कर सभी को अवगत करायाण् संभागायुक्त श्री अवस्थी ने मेडिकल कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों से रू.ब.रू बात कर जानकारी ली कि उनके अधीन प्रोफेसरए सहायक प्रोफेसरए चिकित्सक प्राइवेट प्रेक्टिस करते हैं या नहीं ण् चिकित्सालय किस समय आते हैंण् संभागायुक्त ने कहा कि विभागाध्यक्ष पद की बहुत गरिमा हैण् उन्हें शिक्षण के साथ चिकित्सा कार्य को पूरे अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराना होता हैण् उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा के मुताबिक चिकित्सा कार्य नहीं करने वाले चिकित्सकों की जानकारी उपलब्ध करायी जायें ण् संभागायुक्त ने कहा कि राज्य शासन द्वारा विगत वर्षों में समय.समय पर जारी निर्देशों के तहत प्राइवेट प्रेक्टिस के लिये शासन के नियमों के अधीन सक्षम अधिकारी से अनुमति ली जायण् शासकीय कत्र्तव्यों का पालन करने के बाद शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि में ही सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर अन्य चिकित्सालय जाकर चिकित्सा कार्य किया जाय तथा प्रत्येक मरीज के संबंध में जानकारी देकर अनुमति ली जायण् यह अनुमति आवेदन ई.मेल करके भी ली जा सकती है ण् संभागायुक्त ने डीन को निर्देशित किया कि एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन में चिकित्सकों के चिकित्सालय में उपस्थिति के समय का डिस्प्ले कराया जाय तथा एक प्रपत्र का प्रारूप बनाया जाय जिसमें चिकित्सकए निजी चिकित्सालय के हर उस मरीज के संबंध में जानकारी देंगे जिसका उन्होंने इलाज किया है ण् उन्हें घोषणा करनी होगी कि जिस मरीज को उन्होंने निजी चिकित्सालय में देखा हैण् उस मरीज का पंजीयन मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में नहीं हैण् प्रत्येक चिकित्सक को शाम 5 से 7 बजे तक चिकित्सालय जाकर वार्डों में राउण्ड पर आकर मरीज की चिकित्सा पर ध्यान देना होगाण् प्रातरू से शाम तक चिकित्सक को निर्धारित समय सारणी के अनुरूप ही कार्य करना होगा बैठक में भवनों की मरम्मतए टेण्डरए आवश्यक मशीनों के क्रयए सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में रिक्त पदों की पूर्ति संबंधी कार्यों के लिये आचार संहिता के अन्तर्गत आवश्यक स्वीकृति लेकर कार्य कराने के निर्देश दिये गये ण् बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉण् नवनीत सक्सेनाए चिकित्सालय के अधीक्षक डॉण् राजेश तिवारीए समिति सदस्य हिमांशु खरेए नरेश ग्रोवरए जबलपुर विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी निधि सिंह राजपूतए मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्षए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे ण्
डाक्टर मेडिकल अस्पताल में भी उतनी रुचि लेए जितनी प्राइवेट क्लिनिक में लेते है. कमिश्रर
