Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestविधानसभा चुनाव 2018

डबल इम्पेक्ट: कुमारस्वामी, बोले- वो हमारे 3 तोड़ते हैं, तो हम बीजेपी के 6 MLA तोड़ेंगे

बेंगलुरू। जनता दल सेकुलर के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती है। साथ ही उन्होंने केंद्र पर कर्नाटक में कांग्रेस -जद ( एस ) गठबंधन के विधायकों को डराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियों के उपयोग करने का आरोप लगाया। हालांकि पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुमारस्वामी काफी आत्मविश्वास में दिखे। कुमारस्वामी ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, अगर बीजेपी जेडीएस या कांग्रेस के 3 विधायकों को अपने पाले में करती है, तो वे लोग बीजेपी के 6 विधायकों को तोड़ लेंगे। पत्रकारों से बातचीत करने हुए कुमारस्वामी ने कहा, “वो चाहे 3 हो या 10 चिंता मत करिए, यदि वे लोग जेडीएस या कांग्रेस से तीन एमएलए तोड़ते हैं, तो हमलोग बीजेपी से 6 एमएलए ला रहे हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अपने विधायकों की निष्ठा को लेकर निश्चित हैं तो उन्होंने कहा कि वे 100 फीसदी बेफिक्र हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply