ट्विंकल खन्ना का मोदी सरकार पर तंज- आप चाहते हैं …

2017 10image 20 35 336804000pm ll

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि भारत में अजीब किस्म का टैक्स लगता है। सैनिट्री पैड्स पर 12 फीसद वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है। लेकिन झाड़ुओं पर कोई टैक्स नहीं है। उन्हें (सरकार को) लगता है महिलाओं को खुद से ज्यादा घर को साफ रखना चाहिए। यह उनकी समझ से बाहर है। बता दें कि ट्विंकल सामाजिक मसलों पर खासा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड को दिए इंटरव्यू में साफ-सफाई और पेयजल से जुड़े मसलों पर बेबाकी से बात की थी। जीएसटी स्लैब और सैनिट्री नैप्किन पर टैक्स पर उन्होंने कहा, “देश में कुछ अजीब कारणों से सैनिट्री पैड्स पर 12 फीसद जीएसटी लगता है। यह हैरान करता है। जबकि, झाड़ुओं पर किसी प्रकार का कर नहीं लगता है। मुझे लगता है, वे (सरकार) सोचते हैं कि महिलाओं को अपने घर तो साफ रखने चाहिए। लेकिन यह महिलाओं के खुद को साफ रखने से ज्यादा जरूरी है।”

ट्विंकल ने सैनिट्री नैप्किन इस्तेमाल न करने से फैलने वाली बीमारियों पर भी अपनी राय दी। कहा, “भारत में केवल 23 फीसद महिलाएं सैनिट्री नैप्किन इस्तेमाल करती हैं, जिससे फंगल और रीप्रोडक्टिव इन्फेक्शंस सरीखी बीमारियां फैलती हैं।”