ट्रेक के बीच में नवजात मिलने से सनसनी
पुलिस पड़ताल में जुटी
जबलपुर नगर संवाददाता। आज सुबह शहपुरा थाने के अंतर्गत टेड़ की चौकी किलो मीटर956/ 5.6 विक्रमपुर भिटौनी रेलवे स्टेशन के पास दोनों रेलवे ट्रेक के बीच मेंं जब एक नवजात को कुछ लोगों ने देखा तो यह खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई साथ ही इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाओं बाजार भी गर्म हो गया। मौजूद लोगों द्वारा इस घटना की सूचना मदनमहल आरपीएफको दी गई सूचना के बाद एएसआई सुनील मिश्रा हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे किन्तु मामला शहपुरा थाने के अंजर्गत होने के कारण उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिये रवाना करते हुये घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि समीपी टेड़ी चौकी के पास से ट्रेक के बीचों बीच एक नवजात शिशु का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी सूचना मिलते ही मौकेपर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया गया और उसे पोस्ट मार्टम के लिये रवाना कर पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास करने मे जुटी हुई है कि यह $कृत्य किसके द्वारा किया गया साथ ही पुलिस ने ऐसी आशंका व्यक्त की है कि किसी ने गर्भपात छिपाने की दृष्टी यह कृत्य किया है।

