Site icon Yashbharat.com

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत, भागते हुए ट्रक में लगी आग

truck crush people mandla 201834 101645 04 03 2018 m

शहडोल।सोमवार की शाम को लगभग पांच बजे मोर्चा फाटक के पास एक ट्रक बाइक को ठोकर मारकर भाग रहा था। पुलस की सूचना पर यातायात पुलिस ने मुरना पुल के पास बैरियर में वाहन को पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रक उल्टा दूसरी दिशा की ओर भाग रहा था। उसी समय उसके चक्के में आग लग गई।

आनन-फानन वहां फायर बिग्रेड पहुंचा और आग बुझ गई। वहीं जिस बाइक को ठोकर मारकर ट्रक भाग रहा था उसमें सवार एक घायल की पाली अस्पताल में मौत हो गई है और दूसरे का इलाज चल रहा है। कमलेश सिंह बैगा (28) की मौत हो गई है और संतोष बैगा (26) घायल है। ये दोनों धौरई गांव के रहने वाले हैं।

दुर्घटना के शिकार दोेनो लोेग घुनघुटी से पाली की ओर जा रहे थे। उसी समय सामने से दो जिसमें सिर्फ बॉडी थी आ रहे थे। एक ने ठोकर मार दिया और दोनों एक साथ भाग गए। दुर्घटना की सूचना पाली पुलिस को लगी। वहां से पुलिस ने शहडोल यातायात पुलिस को सूचना दी।

यातायात प्रभारी नित्यानंद पाण्डेय ने सूचना के आधार पर दोनों वाहनों को जब्त करने का प्रयास किया तो एक ट्रक को पकड़ लिया गया दूसरा जिससे दुर्घटना हुई वह वापस भागने लगा। रोज गार्डन के पास भाग रहे ट्रक के पहिये में आग सुलगने लगी तो ट्रक रोककर चालक फरार हो गया। यातायात प्रभारी नित्यानंद पाण्डेय ने बताया कि घटना पाली थाना क्षेत्र की है जिसमें एक की मौत भी हो गई है। आगे की कार्रवाई पाली थाने की पुलिस करेगी। हमें सूचना दी गई थी तो अपने वाहनों को जब्त किया है।

Exit mobile version