Site icon Yashbharat.com

ट्रक-ऑटो की भीषण टक्‍कर, 10 लोगों की मौत

images 25

समस्तीपुर। बिहार के समस्‍तीपुर में रविवार की शाम ट्रक और ऑटो की भीषण टक्‍कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में पांच महिला, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं, इससे पहले एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गये थे।

जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना के हरपुर ऐलोथ में एक टेंपो तेज रफ्तार से जा रही ट्रक की चपेट में आ गई। टक्‍कर में टेंपो के परखच्‍चे उड़ गए। इस घटना में टेंपो सवार एक मासूम समेत 10 की मौत हो गई। तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई।

ट्रक मुसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर आ रही थी वही टेम्पो समस्तीपुर से मुसरीघरारी की ओर जा रही थी। मृतक में टेम्पो चालक भी शामिल है। उसकी पहचान कुम्हिरा रामपुर निवासी मिंटो चौधरी के रूप में हुई है। अन्य की पहचान नही हो पाई है। वही तीन का इलाज जारी है। टेम्पो पर 13 लोग सवार थे।

वहीं इससे पहले समस्तीपुर के दलसिंहसराय शहर के मनोकामना मंदिर के पास एक अनियंत्रित कार के धक्के से एक साइकिल सवार सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को अनुमंडलीय अस्पताल और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक से सभी को खतरे से वाहर बताते प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। इधर घटना में एक की मौत के अफवाह के बाद आक्रोशित लोगो ने कार को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले आई। बताया जाता की शहर के माधव सोनी के पुत्र अपने किसी दोस्त को कार सिखाने के लिए घर से निकल कर थाने की ओर जाने वाली सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान उसके कार की ठोकर से जीवछ महासेठ नामक 70 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया।

कार लेकर भागने के क्रम में कार चालक ने उस रास्ते से गुजर रहे स्थानीय दुकानदार रामबाबू साह, एक साइकिल सवार और चंदन कुमार को धक्का मार दिया। हालांकि कुछ दूर जाने के बाद कार चालक और उसका साथी कार छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वैसे सभी लोग खतरा से बाहर हैं।

Exit mobile version