Site icon Yashbharat.com

टीम इंडिया ने जंगल में की मस्ती, एक-दूसरे पर बंदूक से साधे निशाने

01 06 2019 team india pics 19273987 113620141 m

नई दिल्ली। दो बार की विश्व चैंपियन भारतीय टीम इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेलने वाली अंतिम टीम होगी। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम पांच जून को साउथैंप्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। ऐसे में 30 मई से शुरू हुए विश्व कप की तैयारी करने के लिए टीम इंडिया के पास काफी समय है। खिलाड़ियों के बीच संबंध और मधुर बनाने के लिए टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को खिलाड़ियों को पेंट बॉल खिलाया। टीम इंडिया शनिवार से साउथैंप्टन में अभ्यास करना शुरू करेगी। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की जिसमें कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव आदि पेंटबॉल सत्र के बाद तस्वीर में मौजूद हैं।

टीम इंडिया की विश्व कप अभियान की तैयारी खराब गई थी और टीम न्यूजीलैंड से छह विकेट से पहला अभ्यास मैच हार गई थी, लेकिन दूसरे अभ्यास मैच में टीम ने बांग्लादेश को 95 रनों से हराया। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धौनी और राहुल ने शतक जड़े थे। हालांकि टीम प्रबंधन शिखर और रोहित की खराब फॉर्म से जरूर चिंतित है। 1983 और 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कोहली को जहां महेंद्र सिंह धौनी का अनुभव काम आएगा तो वहीं हार्दिक, युजवेंद्रा सिंह चहल, कुलदीप और बुमराह का युवा जोश जीत दिलाने में काम आएग

क्या होता हैं पेंट बॉल

पेंट बॉल एक एडवेंचर खेल है, जिसमें खिलाड़ी एक दूसरे पर बंदूक से निशाना लगाते हैं। इसमें निशाने के तौर पर पेंट कैप्सूल होते हैं। ये पेंट कैप्सूल खिलाड़ियों पर दागे जाते हैं। वहीं, खिलाड़ियों के छुपने के लिए बंकर, दीवार आदि भी मौजूद होती है। इसमें छुपकर खिलाड़ी निशाने से बच सकते हैं।

Exit mobile version