टीओपीबी टीम ने पकड़ा मोबाइल चोर
यात्री को मोबाइल किया सुपुर्द
जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन में आरपीएफ की टीओपीबी टीम को एक बेंच में लावारिस मोबाइल पड़ा हुआ मिला जिसकों प्रारंभिक कार्रवाई के बाद टीम ने संबंधित को सुपुर्द कर दिया गया।जानकारी के अनुसार ठुड़़की थाना रतनगंज जिला गढ़वा निवासी विकेस भुईयां सिकंदराबाद से गढ़वा की यात्रा कर रहा था जो ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण जबलपुर में उतर कर शक्तिपुंज एक्सप्रेस से अपने घर जा रहा था ट्रेन मे जल्दी सवार होने के चक्कर में वह अपना 15 हजार को मोबाइल ब्र्रेंच मेे भूल गया था जिसने बाद में अन्य मोबाइल से अपने मोबाइल पर संपर्क किया जो उकत टीम ने अटेंड किया था। इसी तरह से शक्तिपुंज एक्सप्रेस में एक शातिर चोर रद्दी चौकी निवासी मो.साहिद पिता मो.मजीद को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया जिसके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुये। यह कार्रवाई टीम के एमपी मिश्रा,आ.रामराज एवं विवेक मिश्रा द्वारा की गई

