jabalpur

टहलने निकले पंडित जी की ट्रेन से कट कर मौत, घटना स्थल पर मिली पूजा पाठ की सामग्री

जबलपुर। पनागर थाने के अंतर्गत भरदा ग्राम के रहने वाले 70 वर्षीय पंडित देंवेंद्रधर बडगैंया पिता स्व.ध्यानधर बडगैंया गत सायं रेलवे स्टेशन के ओर टहलने के लिये गये हुये थी इसी दौरान उनका पैर रेलवे लाईन में फस गया और कटनी से जबलपुर की ओर जा रही फास्ट पैंसेजर की चपेट मे आ जाने के कारण घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। उक्त घटना की सूचना पर पनागर थाने मे पदस्थ एसआई विनोद दाहिया मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे मे लेने के बाद पोस्ट मार्टम के लिये रवाना कर दिया गया।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि समीपी ग्राम भरदा निवासी देंवेंन्द्रधर बडगैंया यजमानों के यहां पूजा पाठ का काम करते थे जिससे उनके थैले मे हमेशा पूजा पाठ एवं एक छोटा सा रेडियों रखा रहता था गत सायं यह कियी यजमान के यहां पूजा पाठ कराने के लिये जा रहे थे जब यह भरदा रेलवे फाटक के बाद रेलवे लाईन पार कर रहे थे तभी इनका पैर फस गया
इसी दौरान कटनी से जबलपुर की ओर धड़धड़ती आ रही फास्ट पैंसेजर की चपेट में आ जाने के कारण उनके सिर एवं शरीर के अन्य अर्गो में गंभीर रूप से चोटें आने के कारण मौके पर ही अधिक रक्तश्राव हो गया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिये भिजवाते हुये घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply